ममता को मिलेगा नायडू का साथ, तृणमूल की रैलियों में लेंगे हिस्सा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2019

कोलकाता। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और राज्य में तृणकां सुप्रीमो ममता बनर्जी के चुनावी रैलियों में हिस्सा लेंगे। आंध्र प्रदेश सरकार के एक उच्च पदस्थ सूत्र के मुताबिक, नायडू बुधवार सुबह यहां पहुंचेंगे और झाड़ग्राम एवं हल्दिया में बनर्जी की दो रैलियों में हिस्सा लेंगे।

इसे भी पढ़ें: चुनाव आयोग राज्य सरकार को निभाने नहीं दे रहा अपनी जिम्मेदारियां: चंद्रबाबू नायडू

अधिकारी ने को बताया कि हल्दिया में बुधवार रात बिताने के बाद अगले दिन खड़गपुर में एक अन्य रैली को संबोधित करेंगे। नायडू तेलगू देशम पार्टी के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया कि खड़गपुर में बैठक के बाद दोनों मुख्यमंत्री कोलकाता की ओर रवाना होंगे जहां बृहस्पतिवार शाम में उनके एक बैठक करने की संभावना है। उन्होंने बताया कि नायडू का रात में ही रवाना होने का कार्यक्रम है।

 

प्रमुख खबरें

लक्ष्य का पीछा करते हुए साझेदारी बनाने में विफल रहे: Hardik Pandya

CM Yogi Adityanath का फर्जी वीडियो डालने के आरोपी के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला दर्ज

Rajasthan के मंत्री को सोशल मीडिया पर मिली धमकी, मामला दर्ज

Delhi Excise Policy मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया