दीघा में नवनिर्मित जगन्नाथ मंदिर में ‘महायज्ञ’ की तैयारी पूरी, CM ममता भी लेंगी हिस्सा

By अभिनय आकाश | Apr 29, 2025

पश्चिम बंगाल के समुद्र तटीय पर्यटन शहर दीघा में नवनिर्मित जगन्नाथ मंदिर में मंगलवार शाम को ‘महायज्ञ’ के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अनुष्ठान में हिस्सा लेंगी। पुरी में 12वीं सदी के मंदिर की प्रतिकृति जगन्नाथ मंदिर का उद्घाटन बुधवार को 'अक्षय तृतीया' के शुभ अवसर पर होने वाला है। दीघा पुरी से लगभग 350 किलोमीटर दूर है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री मंदिर में 'महायज्ञ' में भाग लेंगी। पूजा के दौरान कई अनुष्ठान होंगे। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि ‘महायज्ञ’ में करीब 100 क्विंटल ‘आम काठ’ और ‘बेल काठ’ तथा दो क्विंटल घी का इस्तेमाल किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: प. बंगाल के राज्यपाल का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचीं ममता बनर्जी

बनर्जी ने कहा था कि यह मंदिर अगले कई हज़ार सालों तक लोगों के संगम स्थल के रूप में काम करेगा। 

उन्होंने कहा यह मंदिर निश्चित रूप से राज्य के लिए एक नया आयाम जोड़ेगा। दीघा एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आकर्षण के रूप में विकसित होगा। यह सद्भाव का स्थान बनेगा। समुद्र की वजह से दीघा का एक अलग ही आकर्षण है। अब अगर यह तीर्थस्थल बन जाए तो और भी ज़्यादा पर्यटक आएंगे। मुझे लगता है कि मूर्तिकारों ने शानदार काम किया है।

प्रमुख खबरें

चुनाव से कुछ महीने पहले 1 लाख नौकरी क्यों? Akhilesh Yadav ने योगी सरकार और BJP पर लगाए कई आरोप

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद गुजरात के एनआरआई समेत 26 लोग लापता, तलाश जारी

Mojtaba Khamenei ने मुस्लिम देशों से की एकजुट होने की अपील, अमेरिका-इजरायल को बताया ‘असली दुश्मन’

The Academy ने शेयर किया Yeh Jawaani Hai Deewani का खास वीडियो, Ranbir-Deepika के संवाद ने जीता सबका दिल