ममता ने धनखड़ को पत्र लिखा, राज्य में शांति बनाए रखने में सहयोग मांगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 17, 2019

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार शाम राज्यपाल जगदीप धनखड़ को पत्र लिखकर कहा कि यह राज्यपाल का दायित्व है कि वह राज्य में शांति बनाए रखने में राज्य सरकार का सहयोग करें, न कि उकसावे के जरिए स्थिति को भड़काएं। बनर्जी ने टि्वटर पर उनकी सरकार की लगातार आलोचना किए जाने को लेकर राज्यपाल से नाराजगी जताई और उनसे राज्य में शांति बनाए रखने में सहयोग का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा, ‘‘यह देखकर मुझे दुख होता है कि आप लगातार अपने ट्वीट और प्रेस ब्रीफिंग के जरिए राज्य सरकार की आलोचना करते हैं तथा इसमें राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को भी शामिल करते हैं।’’

इसे भी पढ़ें: संविधान के लिए लड़ेंगे, मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ लड़ेंगे: प्रियंका

बनर्जी ने धनखड़ को लिखा, ‘‘मेरे विचार से राज्यपाल का संवैधानिक दायित्व शांति और सौहार्द कायम रखने में राज्य सरकार की मशीनरी का सहयोग करना है, न कि शांति व्यवस्था में खलल डालने का प्रयास कर सकने वाले तत्वों को भड़काने का।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘कृपया शांति कायम रखने में सहयोग करें।’’ धनखड़ जवाब देने के लिए फिर टि्वटर पर आए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैंने मुख्यमंत्री के पत्र का जवाब भेज दिया है। उनसे कल मिलने को लेकर आशान्वित हूं। उनसे जनहित में मिलकर काम करने का आग्रह किया है।’’ धनखड़ ने राज्य के दोनों शीर्ष अधिकारियों को रविवार को तलब किया था। राज्य प्रशासन से जुड़े शीर्ष सूत्रों ने कहा कि मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ‘‘उचित समय’’ पर राज्यपाल को ब्रीफ करेंगे। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल में लगातार तीसरे दिन भी हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए। राज्य के विभिन्न जिलों से तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं की खबर है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा