ममता बनर्जी ने सिविल सेवा परीक्षा के टॉपर्स को दी बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2022

कोलकाता|  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिविल सेवा परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित शीर्ष चार महिला उम्मीदवारों को सोमवार को बधाई दी और कहा कि उन्होंने हर किसी को गौरवान्वित किया है। सिविल सेवा परीक्षा 2021 में श्रुति शर्मा, अंकिता अग्रवाल, गामिनी सिंगला और ऐश्वर्या वर्मा ने शीर्ष चार में जगह बनायी है।

बनर्जी ने उन लोगों को भी शुभकामनाएं दी जो इस बार परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सके। उन्होंने कहा, ‘‘परीक्षा पास करने वाले और देश की सेवा के लिए लोक सेवा में प्रवेश करने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं। जो अभ्यर्थी इस बार परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाए हैं, उनके भविष्य के लिए भी मेरी शुभकामनाएं।’’ यूपीएससी ने बताया कि परीक्षा में 685 उम्मीदवारों को सफलता मिली है।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्तूबर को घटस्थापना, मां दुर्गा पूजा के लिए नोट करें जरूरी Samagri List

Vatican से 7 अक्टूबर 1950 को Mother Teresa को मिली थी Missionaries of Charity की मंजूरी

RBI Monetary Policy | आम जनता को बड़ा झटका! RBI ने 4 साल बाद बढ़ाया रेपो रेट, अब 5.5% हुई दर, अब महंगे होंगे होम, कार और पर्सनल लोन

PM Narendra Modi के जनप्रतिनिधि के 25 वर्ष पूरे, CM योगी ने दी बधाई