दार्जिलिंग में कभी मोमोज तो कभी पानी पुरी बनाती दिख रहीं ममता बनर्जी, गहरे हैं इसके सियासी मायने

By अंकित सिंह | Jul 14, 2022

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी इन दिनों दार्जिलिंग दौरे पर हैं। दार्जिलिंग से उनके कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें वे कभी पानी पूरी बनाती दिखाई दे रही हैं तो कभी मोमोस बनाने में हाथ आजमा रही हैं। ममता बनर्जी बढ़िया पेंटिंग करते हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि वह अब खाने पीने की चीजों को भी बनाने में वह हाथ आजमाना चाहतीं हैं। एएनआई की ओर से एक वीडियो जारी किया है जिसमें सुबह दार्जिलिंग मोमोज बनाते हुए दिखाई दे रही हैं। वह एक जगह बैठी हैं और मोमोज तैयार कर रही हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने जगदीप धनखड़ से की मुलाकात, हिमंत बिस्व सरमा भी रहे मौजूद


सियासी संदेश

भारत में किसी राजनेता के द्वारा किए जा रहे हर काम को राजनीतिक एंगल से जरूर देखा जाता है। ममता बनर्जी के दार्जिलिंग दौरे और वहां उनके द्वारा पानी पुरी तथा मोमो बनाने की पूरी कोशिश का राजनीतिक विश्लेषण भी किया जा रहा है। माना जा रहा है कि आम लोगों के बीच अपनी सीधी पकड़ बनाने के लिए ममता बनर्जी इस तरीके का काम करती रहती हैं। पिछले साल भी दार्जिलिंग दौरे के दौरान उन्होंने पानी पुरी बनाया था। ममता बनर्जी यह बात अच्छी तरह जानती हैं कि दार्जिलिंग से लोगों को मोमोज और पानी पुरी बेहद पसंद है।

 

इसे भी पढ़ें: TMC विधायक के बिगड़े बोल, कहा- जो हाल श्रीलंका के राष्ट्रपति का हुआ, वही यहां PM मोदी का होगा


ममता बनर्जी की सियासत पर अच्छी जानकारी रखने वाले लोगों का मानना है कि दार्जिलिंग के आसपास का हिस्सा कभी भी तृणमूल कांग्रेस का गढ़ नहीं रहा है। यहां पिछले कई सालों से भाजपा की स्थिति अच्छी रही है। पंचायत चुनाव हो या फिर लोकसभा चुनाव, भाजपा ने यहां अच्छा प्रदर्शन किया है। उत्तर बंगाल में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए ममता बनर्जी लगातार आम लोगों से जुड़ने की कोशिश करती रहती हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में उत्तर बंगाल के सभी 7 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल कर ली थी। स्थानीय नेता लगातार उत्तर बंगाल को अलग राज्य का दर्जा देने की मांग करते रहते हैं और शायद यही कारण है कि ममता बनर्जी उनके दिलों में एक अलग छवि बनाने की कोशिश कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

Tech Tips: लैपटॉप गर्म हो रहा है? जानें कब चार्जिंग पर रखना खतरनाक हो सकता है

गूगल का बड़ा ऐलान: अब Gmail यूजर बिना अकाउंट खोए बदल सकेंगे अपना ईमेल एड्रेस, एक्सेस नहीं होगा खत्म

Veer Baal Diwas पर बोले PM मोदी, साहिबजादों ने धार्मिक कट्टरता-आतंकवाद को जड़ से मिटाया

संकट के बाद Jammu-Kashmir में पर्यटकों की वापसी: पहलगाम-पटनीटॉप में नए साल की जबरदस्त रौनक