ममता बनर्जी का आरोप, घाटी की आवाज को कुचलने के लिए हो रहा क्रूर ताकत का इस्तेमाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2019

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर कश्मीर घाटी में अंसतोष की आवाज को कुचलने के लिए क्रूर ताकत का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। बनर्जी ने यह भी कहा कि देश के महत्वपूर्ण संस्थानों की अगुवाई सेवानिवृत नौकरशाह कर रहे हैं जो बस सरकार की ‘हां में हां’ मिला रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: भाजपा चाहे तो मुझे जेल में डाल दे, मैं झुकने वाली नहीं हूं: ममता बनर्जी

उन्होंने कहा कि देश शासन की राष्ट्रपति प्रणाली की ओर बढ़ता जा रहा है और लोकतंत्र के लिए कोई स्थान नहीं होगा। बनर्जी ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं को या तो धमकी दे रही है या पैसे से उन्हें खरीद ले रही है। अब वह बंगाल के पीछे पड़ी है क्योंकि हम उसकी नीतियों और विभाजनकारी राजनीति का विरोध कर रहे हैं।’’

प्रमुख खबरें

धर्म शासित ईरान की सामरिक-आक्रामक तैयारी व बढ़ती सैन्य क्षमता गैर इस्लामिक देशों के लिए नसीहत है, कैसे?

जीत के बाद गरजे Ashutosh Sharma, बोले- जब तक क्रीज पर हूं, Delhi Capitals को जिता सकता हूं

Tennis के नए बादशाह Jannik Sinner, 350वीं जीत के साथ Federer-Nadal के Elite Club में शामिल

Assam Exit Polls खारिज! Akhil Gogoi का बड़ा दावा- Congress गठबंधन को मिलेंगी 70+ सीटें