ममता बनर्जी का ऐलान, पड़ोसी राज्यों में चुनाव लड़ेगी तृणमूल कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2018

जमुरिया। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी लोगों को भाजपा के कथित हमलों से बचाने के लिए झारखंड और असम जैसे पड़ोसी राज्यों में चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने कहा, भाजपा के बिना देश होगा बेहतर

बनर्जी ने पश्चिमी बर्द्धवान जिले में एक जनसभा में कहा, ‘‘हमारी पार्टी लोगों को भगवा दल के हमलों से बचाने के लिए पड़ोसी राज्यों में चुनाव लड़ेगी। हम भविष्य में झारखंड में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। हम असम और ओडिशा में भी चुनाव लड़ेंगे।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा हिंसा भड़काने तथा राष्ट्र को बांटने की कोशिश कर रही है। उनकी सरकार यह नहीं होने देगी।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश