ममता बनर्जी का मुख्यमंत्रियों को सुझाव, NEET-JEE के खिलाफ SC में संयुक्त रूप से अपील करने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2020

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जेईई और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) टलवाने के लिये विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से उच्चतम न्यायालय में संयुक्त रूप से अपील करने का बुधवार को प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार इन परीक्षाओं को टालने को अनिच्छुक है तो विपक्षी दलों के मुख्यमंत्रियों को विद्यार्थियों के हित में इस मुद्दे पर साथ मिल कर शीर्ष न्यायालय का रुख करना चाहिए। ममता ने यह भी कहा कि केंद्र द्वारा राज्य सरकारों को बाध्य किया जा रहा है और सहकारी संघवाद के नाम पर उनके अधिकारों को सीमित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश भर में लागू पाबंदियों के चलते विद्यार्थियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ेगा और वह विपक्षी दलों के मुखयमंत्रियों से साथ मिल कर उच्चतम न्यायालय का रुख करने का अनुरोध करती हैं। 

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान