ममता के भाई मतदाता सूची में नाम न होने की वजह से नहीं डाल सके वोट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2024

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी के सबसे छोटे भाई बाबून बनर्जी मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण सोमवार को अपना वोट नहीं डाल सके। एक चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी। बाबुन हावड़ा शहर के मतदाता हैं और जब वह एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने गए, तब उन्हें पता चला कि उनका नाम मतदाता सूची में है ही नहीं। तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता शांतनु सेन ने कहा, निर्वाचन आयोग पूरे मामले को देख रहा है। वही बता सकता है कि ऐसा क्यों हुआ। बाबुन ने द्वारा संपर्क किए जाने पर इस मामले पर सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: चुनाव के बाद आंध्र प्रदेश के कई प्रमुख नेता अवकाश पर गए, मुख्यमंत्री रेड्डी यूरोप में मन रहे हैं छुट्टियां

उन्होंने दावा किया था कि पार्टी ने उन्हें टिकट देने का वादा किया था। ऐसी अफवाह थी कि बाबुन भाजपा में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं। बाबुन बंगाल ओलंपिक एसोसिएशन और बंगाल हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष होने के अलावा बंगाल बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव और टीएमसी की खेल शाखा के प्रभारी भी हैं।

प्रमुख खबरें

बस एक धागे पर टिकी है ज़िंदगी, Iran की मदद करने वाले देशों को Donald Trump की Economic D-Day वाली चेतावनी

जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है, अमेरिकी राजदूत Sergio Gor के बयान पर तिलमिलाया पाकिस्तान, प्रभारी को किया तलब

Vinay Mohan Kwatra ने US अधिकारियों से द्विपक्षीय साझेदारी पर चर्चा की

Yogi Adityanath ने Lucknow में Taj Palace होटल का उद्घाटन कर उत्तर प्रदेश को बताया पर्यटन केंद्र