TMC सदस्यों पर नजर रखने के लिए ममता ने बंगाल पुलिस और CID को लगा रखा है, खुद ही किया खुलासा

By अभिनय आकाश | Dec 10, 2021

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा को लेकर देश की सर्वोच्च अदालत को आदेश जारी करना पड़ा था। आए दिन वहां से राजनीतिक हिंसा और उपद्रव की खबरें सामने आती रहती हैं और विपरित विचारधारा वाली पार्टी के लोगों को निशाना भी बनया जाता रहा है। लेकिन राज्य की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की बजाय सूबे की मुखिया ने पुलिस को तो अलग ही काम में लगा रखा है। ये हम नहीं कर रहे बल्कि इस बात का खुलासा खुद ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सार्वजनिक रूप से किया है। 

महुआ मोइत्रा को लगाई फटकार

नगरपालिका अधिकारियों और निर्वाचित प्रतिनिधियों की एक प्रशासनिक बैठक के दौरान, पार्टी के जिलाध्यक्ष जयंत साहा से बात करते हुए, ममता बनर्जी ने कृष्णानगर में पार्टी में आंतरिक संघर्ष के बारे में सवाल किया और महुआ मोइत्रा को फटकार लगाई। सीएम ने स्पष्ट किया कि पश्चिम बंगाल के आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए उम्मीदवारों का फैसला पार्टी करेगी और सभी को इससे सहमत होना होगा। ममता बनर्जी ने कहा कि महुआ मैं स्पष्ट संदेश दे रही हूँ कि कौन किसके पक्ष में है या किसके खिलाफ… मुझे इसकी कोई चिंता नहीं है। (आप) कुछ लोगों को तैयार करके यूट्यूब, या डिजिटल (मीडिया) या पेपर में भेज देंगे, यह राजनीति एक दिन के लिए काम कर सकती है लेकिन यह हमेशा के लिए काम नहीं करेगी। जब चुनाव आएगा तो पार्टी तय करेगी कि कौन चुनाव लड़ेगा और कौन नहीं।  

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी