Mamta Kulkarni को 8 साल पुराने ड्रग्स केस में मिली बड़ी राहत, Bombay High Court के सामने सबूतो की रही कमी

By रेनू तिवारी | Jul 27, 2024

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बॉलीवुड स्टार ममता कुलकर्णी के खिलाफ 2,000 करोड़ रुपये के ड्रग तस्करी मामले को खारिज कर दिया है। अभिनेत्री पर अपने पति विक्की गोस्वामी के साथ ड्रग्स की तस्करी करने का आरोप था। कोर्ट ने कहा कि ममता के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं..इसलिए केस बंद किया जाता है। जस्टिस भारती डांगरे और जस्टिस मंजूषा देशमुख की बेंच ने कुलकर्णी के खिलाफ ड्रग केस को खारिज कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | तलाक की खबरों ने Abhishek Bachchan का तोड़ा दिन, Aishwarya Rai भी नहीं है पास

अनजान लोगों को बता दें कि अप्रैल 2016 में ठाणे पुलिस ने मुंबई, ठाणे और सोलापुर से करीब 18.5 टन इफेड्रिन और 2.5 टन एसिटिक एनहाइड्राइड की बड़ी खेप बरामद की थी, जिसकी कीमत 2,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा थी। इस तरह एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नारकोटिक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था।

इसे भी पढ़ें: Rajeev Khandelwal ने शेयर किया कास्टिंग काउच का अनुभव, फिल्म निर्माता के बारे में बताई हैरान करने वाली बातें

52 वर्षीय गोस्वामी को इससे पहले 1997 में संयुक्त अरब अमीरात में करीब 11.50 टन मैंड्रेक्स की तस्करी के लिए 25 साल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन नवंबर 2012 में अच्छे आचरण के आधार पर उन्हें रिहा कर दिया गया था।

प्रमुख खबरें

Dandiya Night से पहले काली पड़ी Oxidised Jewellery चमकाने के आसान घरेलू नुस्खे

कीमतें 8% तक बढ़ने के बावजूद Consumer Appliances कंपनियों को त्योहारी बिक्री में डबल डिजिट ग्रोथ की आस

छात्र खुदकुशी रोकने को University परिसरों के ढांचे में वैश्विक स्तर पर हुए हैं बदलाव

Bahraich Court ने 1994 के तिहरे हत्याकांड में पांच मुजरिमों को सुनाई उम्रकैद की सजा