Health Tips: वायु प्रदूषण और PM 2.5 से बढ़ रहा Dementia का खतरा, दिमाग की कार्यक्षमता पर बुरा असर

By अनन्या मिश्रा | Nov 20, 2026

अब वायु प्रदूषण का असर सिर्फ फेफड़ों की बीमारी तक सीमित नहीं है। बल्कि लंबे समय तक प्रदूषित हवा में सांस लेने की वजह से डिमेंशिया यानी मनोभ्रंश का जोखिम भी बढ़ रहा है। डिमेंशिया होने पर दिमाग की कार्यक्षमता और याददाश्त प्रभावित होती है। साल 2026 की एक रिसर्च में यह बात सामने आई है। जिसमें वैश्विक स्तर पर 49 अध्ययनों का विश्लेषण किया गया है। जिसमें पीएम 2.5 की मात्रा प्रति घन मीटर एक माइक्रोग्राम बढ़ने पर डिमेंशिया का जोखिम 7% ज्यादा पाया गया है, लेकिन विशेषज्ञ इस जोखिम को 14% बताते हैं।

फेफड़ों के अलावा शरीर के अन्य अंगों पर भी असर

वायु प्रदूषण के संपर्क में आने से डिमेंशिया का खतरा 14% तक बढ़ने की संभावना रहती है। अति सूक्ष्म कण मस्तिष्क की सूजन को बढ़ा सकते हैं। वहीं यह सूक्ष्म कण श्वसन तंत्र के अलावा शरीर के अन्य दूसरे अंगों पर भी बुरा प्रभाव डालते हैं। वायु प्रदूषण का ओवरऑल पूरी सेहत पर असर पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: खराब Gut Health के संकेत हैं गैस और Acidity, नजरअंदाज करना सेहत पर पड़ेगा भारी

प्रदूषण में बाहर व्यायाम न करें

ज्यादा प्रदूषण होने पर अधिक यातायात वाले समय में खुले में व्यायाम से बचना, सही फिटिंग वाला एन95 मास्क पहनना और नाक की सफाई के लिए सलाइन नेजल वाश का इस्तेमाल करना जरूरी होता है। वायु प्रदूषण ज्यादा होने पर बाहर रहने का समय कम रखना चाहिए। बुजुर्गों और हृदय या सांस संबंधी समस्याओं से परेशान लोगों को अधिक सावधानी बरतनी चाहिए।

नाक के जरिए दिमाग तक पहुंच रहे प्रदूषक कण

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक नाम से दिमाग तक जाने वाली घ्राण तंत्रिकाएं अतिसूक्ष्म प्रदूषक कणों के दिमाग तक पहुंचने का मार्ग होती हैं। वहीं लंबे समय तक प्रदूषण के संपर्क में रहने से आक्सीडेटिव स्ट्रेस, शरीर में सूजन और मस्तिष्क की प्रतिरक्षा कोशिकाओं की सक्रियता बढ़ जाती है। जिस वजह से मस्तिष्क की कार्यप्रणाली और याददाश्त के प्रभावित होने का जोखिम भी बढ़ जाता है। जिससे कई मरीजों को सुस्ती, थकान, ब्रेन फाग यानी सोचने-समझने में अस्पष्टता और साइनस में जलन की समस्या होती है। वहीं सर्दियों के मौसम में यह जोखिम गई गुना तक बढ़ जाता है।

प्रमुख खबरें

Cyclone Akwan ओडिशा तट से टकराया, जनहानि नहीं पर भारी बारिश दर्ज

PM Modi लखनऊ में 52 मेधावी ITI प्रशिक्षार्थियों को शनिवार को करेंगे सम्मानित

तनाव खत्म दोस्ती शुरू, Nepal PM Balen Shah आ रहे हैं India, Modi से होगी मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर बनेगी बात

फिलिस्तीनी लड़के ने दोस्ती पर पूछा सवाल, राहुल के जवाब पर बजी तालियां