भर्ती में भ्रष्टाचार, ममता के मंत्री गिरफ्तार, जानें कौन हैं अर्पिता मुखर्जी? जिनके घर से ED को मिला 2000-500 के नोटों का पहाड़

By अभिनय आकाश | Jul 23, 2022

पश्चिम बंगाल के चर्चित शिक्षा भर्ती घोटाले की जांच अब राज्य सरकार के मंत्री तक पहुंचती नजर आ रही है। शिक्षा घोटाले की जांच में ममता के मंत्री लपेटे में आ गए हैं। ईडी ने आज पार्थ चटर्जी को शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में उनके आवास पर कई घंटों की तलाशी के बाद गिरफ्तार कर लिया। कैबिनेट मंत्री और राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी माने जाने वालीं अर्पिता मुखर्जी के घर पर ईडी ने छापेमारी की तो करीब 20 करोड़ कैश बरामद हुए। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को टीएमसी मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के आवासीय परिसर से लगभग 20 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की। यह राशि पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग और पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड में भर्ती घोटाले से प्राप्त होने का संदेह है।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश की रणनीतियां आगे भी ऐसे ही विफल होती रहीं तो कोई सहयोगी साथ नहीं बचेगा

अर्पिता मुखर्जी कौन हैं?

अर्पिता मुखर्जी जिन्हें ईडी ने पार्थ चटर्जी की "करीबी सहयोगी" बताया है, एक अभिनेत्री हैं। मुखर्जी ने कुछ बंगाली, उड़िया और तमिल फिल्मों में छोटी भूमिकाएँ की हैं। उनके फेसबुक बायो में लिखा है, "एक बहु-प्रतिभाशाली बहुमुखी अभिनेत्री, जिन्होंने टॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बंगाली सुपरस्टार प्रोसेनजीत चटर्जी (2009 की फिल्म 'मामा भगने') और जीत (2008 की फिल्म 'पार्टनर') के साथ बंगाली फिल्मों में अभिनय किया। 2019 और 2020 में पार्थ चटर्जी की दुर्गा पूजा समिति के प्रचार अभियानों का भी चेहरा थीं। पार्थ चटर्जी की समिति कोलकाता की सबसे बड़ी दुर्गा पूजा समितियों में से एक है। सूत्रों के मुताबिक, पार्थ चटर्जी अक्सर अर्पिता मुखर्जी के आवास पर जाते थे। ईडी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत गैर-शिक्षण कर्मचारियों, शिक्षण कर्मचारियों और प्राथमिक शिक्षकों की कथित अवैध नियुक्ति की जांच कर रहा है।

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती