बालाकोट हवाई कार्रवाई के सबूत मांगने पर विजयवर्गीय ने की ममता की निंदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2019

कोलकाता। भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविरों पर भारतीय वायुसेना की कार्रवाई की सफलता पर ‘संदेह’ जताने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथ लिया।

इसे भी पढ़ें: जवानों का जीवन चुनावी राजनीति से है ज्यादा कीमती: ममता बनर्जी

यहां भाजपा की बैठक से इतर संवाददाताओं से बातचीत में विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘शर्म की बात है कि केवल राजनीति के लिए मुख्यमंत्री हमारे सशस्त्र बलों पर संदेह पैदा कर रही हैं, जबकि पूरा देश उनके साथ खड़ा है। हम इस तरह के बयानों की निंदा करते हैं।’’ बनर्जी ने मंगलवार को कहा था कि देश को जानने का अधिकार है कि बालाकोट में वायु सेना के हवाई हमले के बाद वास्तव में क्या हुआ था। 

प्रमुख खबरें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका