ममता की रैली लोकतंत्र को बचाने के लक्ष्य से आयोजित की गई थी: शत्रुघ्न सिन्हा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2019

पटना। भाजपा नेतृत्व और मोदी सरकार पर ताजा हमला करते हुए असंतुष्ट भाजपा नेता ने रविवार को कहा कि कोलकाता की रैली ‘‘भारत के लोकतंत्र को बर्बाद होने से बचाने’’ के लक्ष्य से आयोजित की गई थी। यहां उन्होंने कई विपक्षी नेताओं के साथ मंच साझा किया था। अभिनेता से नेता बने सिन्हा पटना साहिब से सांसद हैं। रैली में अपनी मौजूदगी से उन्होंने पार्टी को चिंता में डाल दिया। उन्होंने रैली में मंच से कहा कि मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में ‘लोकशाही’ की जगह ‘तानाशाही’ है। 

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता से डरकर एकजुट हो रहा है विपक्ष: खट्टर

शनिवार को आयोजित रैली में 22 विपक्षी पार्टियों के नेता एक मंच पर आए और नरेंद्र मोदी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए साथ लड़ाई लड़ने की घोषणा की। रैली में कहा गया कि ‘‘मोदी सरकार की ‘एक्सपायरी डेट’ (उपयोग करने की अवधि) खत्म हो गई है।’’ वहीं दूसरे ट्वीट में सिन्हा ने इस रैली के आयोजन के लिए ममता बनर्जी की तारीफ की।वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि पार्टी ने विपक्ष की रैली में सिन्हा की उपस्थिति का ‘संज्ञान’ लिया है। 

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग की, SIR विवाद के बीच कहा कि उन्हें सरकारी गवाह बनना चाहिए

Nepal PM Balendra Shah ने UNGA में भारत-चीन के साथ Himalayan Climate Resilience Mechanism का दिया प्रस्ताव

White House में Donald Trump और Xi Jinping की द्विपक्षीय वार्ता, संबंधों को मजबूत करने पर बनी सहमति

Explained | विपक्ष ने की ज्ञानेश कुमार पर महाभियोग चलाने की मांग: भारत में CEC को कैसे हटाया जा सकता है? यहां जानें क्या हैं नियम