Mamta ने जी20 की बैठक में कहा Bengal विकास को मानवीय चेहरा देने में विश्वास करता है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2023

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कोलकाता में जी20 की बैठक में कहा कि उनकी सरकार विकास को मानवीय रूप देने में विश्वास करती है। तीन दिवसीय इस बैठक में जी20 के सदस्य देशों से आए प्रतिनिधियों को संबोधित कर रही ममता ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने 1.2 करोड़ रोजगार का सृजन किया है तथा राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में कई गुना वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि राज्य में धर्म, जाति या भाषाओं की विविधता के बावजूद लोग एकजुट हैं।

इसे भी पढ़ें: Joshimath: CM Dhami बोले, लोगों को सुरक्षित जगह किया जा रहा शिफ्ट, कांग्रेस ने प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बंगाल में विकास हुआ ‘‘क्योंकि हमने महिलाओं, किसानों और लघु, कुटीर एवं मध्यम उपक्रम (एमएसएमई) को सशक्त बनाया।’’ जी20 की पहली ‘‘ग्लोबल पार्टनरशिप फॉर फाइनेन्शियल इन्क्लूज़न’’ बैठक में ममता ने कहा ‘‘हमने ‘सरकार आपके द्वार’ (दुआरे सरकार) कार्यक्रम की शुरुआत यह सुनिश्चित करने के लिए की कि लोगों को हमारी विकास संबंधी पहलों का लाभ मिले। इस कार्यक्रम ने राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया।

प्रमुख खबरें

National Highways पर Toll Collection में 16% की बढ़ोतरी, अक्टूबर में टूटा रिकॉर्ड

NITI Aayog शुरू करेगा राष्ट्रीय कार्यशालाएं, PM Modi के 25 साल के शासन मॉडल का होगा अध्ययन

Ladakh में Amrit Sarovar योजना के तहत बनेंगे 97 नए जलाशय, उपराज्यपाल ने दी हरी झंडी

50 मिनट से भी कम समय में पूरा होगा दिल्ली-मेरठ का सफर, जानिए नई फास्ट ट्रेनों का पूरा टाइम-टेबल