बुलडोजर की कार्रवाई पर बोलीं ममता- हम लोगों को बांटना नहीं एक करना जानते हैं

By अंकित सिंह | Apr 21, 2022

देश में बुलडोजर इन दिनों सुर्खियों में है। खरगोन और दिल्ली में हुई हिंसा के बाद बुलडोजर के कार्रवाई भी देखने को मिली है। इन सबके बीच बुलडोजर अब पश्चिम बंगाल में भी चर्चा में आ गया है। बुलडोजर को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल, ममता बनर्जी ने बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट का उद्घाटन किया। इसी दौरान उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हम किसी पर बुलडोजर नहीं चलाना चाहते। अपने बयान में ममता बनर्जी ने कहा कि हम बुलडोजर नहीं करना चाहते। हम लोगों को बांटना नहीं चाहते, हम लोगों को एक करना चाहते हैं। एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, सांस्कृतिक रूप से आप एकता में रहेंगे तो बहुत मजबूत होंगे। लेकिन, अगर आप बंटे हुए हैं, तो यह गिर जाएगा। ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि हमें पूरे विश्व से अपना रिश्ता मजबूत करने की जरूरत है तभी व्यापार आगे बढ़ सकेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को डरना नहीं, बल्कि अपनी जिम्मेदारी को निभाना चाहिए। हम लोगों को नहीं बांट सकते क्योंकि एकता ही हमारी ताकत है। 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस साल की व्यापार शिखर सम्मेलन में पश्चिम बंगाल को 3.42 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। बनर्जी ने यहां आयोजित बंगाल वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन-2022 (बीजीबीएस) के समापन सत्र में कहा कि इस दौरान निवेश के लिए कुल 137 समझौता ज्ञापन (एमओयू) और आशय पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस निवेश के जरिये राज्य में 40 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। इन निवेश परियोजनाओं के जल्द क्रियान्वयन के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कार्यबल का गठन किया जाएगा। इसके अलावा शिखर सम्मेलन में कृषि और उससे संबंधित सेवाओं, सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यम (एमएसएमई), निर्यात, सेवा क्षेत्र और पर्यटन के लिए क्षेत्रीय समितियां भी स्थापित की गईं है। मु

प्रमुख खबरें

US Iran War Update | अमेरिकी हवाई हमलों में अब पुल भी निशाना, ईरान का मिसाइलों से पलटवार, कतर और बहरीन में सायरन

गुजरात एटीएस की बड़ी कार्रवाई! जैश-ए-मोहम्मद के 5 और संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टाइम बम बनाने की थी साजिश

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद Gurnoor Brar पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई अनुशासनहीनता की सजा

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update