बलिया दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, आरोपित के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

By रेनू तिवारी | Dec 20, 2025

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को घटना के करीब 8 महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था और पुलिस की पकड़ से दूर था।

इसे भी पढ़ें: Gmail Tips: अपनी मन-मर्जी के समय पर भेजें ईमेल, इस धांसू फीचर का करें इस्तेमाल

पुलिस की कार्रवाई

फरार चल रहे आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई थीं। लगातार दबिश और मुखबिरों से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा।

आरोपी की स्थिति: वह जिले से बाहर भागने की फिराक में था।

कानूनी प्रक्रिया: पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे संबंधित अदालत में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को बिहार के शिवहर जिले में उसके घर से गिरफ्तार किया गया था और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बलिया कोतवाली क्षेत्र में रहता था और दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता था। उस पर आरोप है कि उसने नौ अप्रैल को 12 वर्षीय लड़की का अपहरण कर उससे बलात्कार किया।

इस मामले में पीड़िता के पिता की शिकायत पर बलिया शहर कोतवाली में शिवम कुमार पटेल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को उसके घर बिहार के शिवहर जिले के शाहपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

News Source- PTI- Press Trust of India 

प्रमुख खबरें

Vanakkam Poorvottar: भारत को घुसपैठिया मुक्त बनाने के लिए Amit Shah का एक्शन तेज, घुसपैठियों के बारे में सूचना देने के लिए पोर्टल शुरू, आप भी दे सकेंगे जानकारी

अखिलेश यादव बोले, UP Election 2027 में PDA, MY और Gen-Z मिलकर करेंगे BJP का सफाया

ईरान ने चौराहे पर सिल दिया ट्रंप का मुंह, होर्मुज पर दिखा दी हैसियत

धमतरी और कोंडागांव सीमा पर Leopard Attack, दो गांवों में सात ग्रामीण घायल