दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर कारतूस के साथ शख्स गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2018

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से यहां उनके आवास पर मिलने आये 39 साल के एक शख्स की जांच में उसके पास एक कारतूस मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि करोल बाग की एक मस्जिद के मुअज्जिम सीलमपुर निवासी मोहम्मद इमरान को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर जनता दरबार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था।

पिछले सप्ताह एक शख्स ने दिल्ली सचिवालय में केजरीवाल पर मिर्च पाउडर फेंक दिया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इमरान सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर जनता दरबार में मुख्यमंत्री से मिलने आया था। उन्होंने बताया कि उसके साथ 12 इमाम और मौलवी दिल्ली वक्फ बोर्ड में काम कर रहे लोगों का वेतन बढ़ाने के मुद्दे पर बातचीत करने आये थे।

इसे भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल ने कहा- नोटबंदी का कारण अभी भी एक रहस्य

अधिकारी के अनुसार तलाशी के दौरान इमरान के पर्स से .32 बोर का एक कारतूस मिला। उन्होंने बताया कि इमरान को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया और शस्त्र कानून की संबंधित धाराओं के तहत सिविल लाइन्स थाने में मामला दर्ज कर लिया गया। पूछताछ में इमरान ने बताया कि वह करोल बाग की मस्जिद बावली वाली में मुअज्जिम है और दो-तीन महीने पहले उसे मस्जिद की दानपेटी में यह कारतूस मिला था। उसने कहा कि वह इसे यमुना नदी में फेंकने की सोच रहा था लेकिन कर नहीं पाया और उसने इसे पर्स में रख लिया। मामले में आगे जांच चल रही है।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Municipal Election Result: 4179 वार्ड जीतकर BJP आगे, 4 नगर निगमों में स्पष्ट बहुमत

Afghanistan में Mujahideen ने पकड़ा, Kerala की महिला Travel Vlogger Backpacker Arunima का दावा

बारां नगर परिषद में AAP का परचम, 60 में से 31 सीटें जीतकर तोड़ा कांग्रेस का 15 साल का राज

HFCL का बड़ा फैसला, क्षमता विस्तार के लिए Capex बढ़ाकर 1800 करोड़ रुपये किया