Karnataka के Haveri में मंदिर में पेशाब करने का आरोपी जाफर गिरफ्तार, सुरक्षा बढ़ाई

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 21, 2026

कर्नाटक के हावेरी जिले में एक मंदिर में कथित तौर पर पेशाब करने के लिए 31 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे शिग्गांव शहर में हुई, जिसके बाद दक्षिणपंथी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस ने इलाके में किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला कि जाफर पहले अक्सर मंदिर परिसर के आसपास सोया करता था, लेकिन इसको लेकर किसी ने कभी आपत्ति नहीं जताई थी।

पुलिस ने बताया कि उसके इस कृत्य के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Gold Price उछलकर 1,63,500 रुपये पर पहुंचा, चांदी 2.50 लाख प्रति किलो हुई

120 KM उड़कर मारेंगे...इजरायल ने भेजा, भारत ने लगाया, डेडली हुए भारतीय लड़ाकू विमान

Apple Pay in India: भारत में पेमेंट का तरीका बदलने आ रहा एप्पल, Face ID और NFC से मिलेगी हाई-टेक सुरक्षा

Delhi High Court ने Delhi Race Club बेदखली आदेश के खिलाफ जॉकी एसोसिएशन की याचिका खारिज की