120 KM उड़कर मारेंगे...इजरायल ने भेजा, भारत ने लगाया, डेडली हुए भारतीय लड़ाकू विमान

By अभिनय आकाश | Aug 21, 2026

भारतीय वायुसेना का वो शिकारी जिसे दुनिया जैगवार के नाम से जानती है। वो अब और भी ज्यादा खूंखार हो गया है। कल्पना की जो एक साधारण सा बम जिसे बस गिरा दिया जाता था। लेकिन अब 120 किमी दूर बैठे दुश्मन के बंकर को मिलीमीटर की सटीकता से तबाह कर देगा। इजराइल की तकनीक और भारतीय पराक्रम के मेल ने जगुआर को स्मार्ट ताकत दे दी है। जिससे दुश्मन के होश उड़ना तय हो गया। दरअसल भारतीय वायुसेना ने अपने जगुआर स्ट्राइक एयरक्राफ्ट के लिए इजराइली कंपनी एलबिट सिस्टम की रेस्ट यानी कि रेंज एक्सटेंशन एंड स्मार्ट ट्रेल गाइड किट का सफल परीक्षण कर लिया है।  जगुआर अब पहले से कहीं ज्यादा घातक और सटीक हमला करने में सक्षम है। जगुआर लंबे समय से हमारी वायुसेना का मुख्य ग्राउंड अटैक भी मान रहा है। लेकिन अब रेस्ट किट के लगने के बाद इसका पूरा गेम ही बदलने वाला है। अब तक जगुआर को हमला करने के लिए दुश्मन के एयर डिफेंस ज़ोन के करीब जाना पड़ता था। जिससे विमान पर खतरा रहता था। लेकिन अब यह स्टैंड ऑफ दूरी से ही यानी कि दुश्मन की पहुंच से बाहर रहकर ही उसे बर्बाद कर सकता है।  

प्रमुख खबरें

AAP ने Connaught Place में CJP के तिरंगा लहराओ कार्यक्रम को दिया समर्थन

PM Narendra Modi ने Ladakh को दी 3350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात

Bastar से Naxalism का खात्मा: Union Home Minister Amit Shah ने उजागर किया पांच दशकों के आतंक का सच

Air India के नए CEO ने खर्च घटाने के लिए बनाई टीम, सुझाव देने वाले कर्मियों को मिलेगा इनाम