मेरठ में फिल्म बनाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार

By राजीव शर्मा | Aug 07, 2021

मेरठ में फिल्म बनाने के नाम पर दो करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोपित को कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने शुक्रवार को करनाल से गिरफ्तार किया है। दो करोड़ की ठगी के मामले में चार पीडि़तों ने कंकरखेड़ा थाने में चार केस दर्ज कराए थे। चारों केसों में गिरफ्तार युवक आरोपित था। इसी केस से जुड़े एक आरोपित को थाना पुलिस करीब दो महीने पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 

इसे भी पढ़ें: नशे की हालत में पति ने पत्नी के साथ जबरन कराया दुष्कर्म, विरोध करने पर महिला को दिया तीन तलाक 

फिल्म के कथित डायरेक्टर बेअंत सिंह, पलक सिंह, सागर, हितेश, चेतन जायसवाल व रविंद्र पर मेरठ में केस दर्ज हैं। इस गिरोह द्वारा भोले भाले लोगों का फिल्म में पैसा लगाकर पैसे को दोगुना करने के नाम पर लगभग 2 करोड़ की ठगी की गई। इस मामले की शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस ने केस दर्ज किए थे। करीब दो महीने पूर्व पुलिस ने पानीपत (हरियाणा) से चेतन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि शुक्रवार सुबह करनाल (हरियाणा) शहर के एक मकान में दबिश देकर वांछित हितेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभी बेअंत सिंह, पलक सिंह, सागर और रविंद्र फरार हैं। अभी चार आरोपित फरार हैं। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026: निशानेबाजी में भारत को मिला एक और सिल्वर! 10m एयर राइफल में पुरुषों की टीम चमकी, Rudrankksh Patil और Himanshu Dhillon फाइनल में पहुंचे

Kerala Rain: भारी बारिश और भूस्खलन से 5 की मौत, प्रशासन को हर घंटे समीक्षा के निर्देश

European Football Round-Up | Atletico Madrid ने Real Madrid को डर्बी में हराया, Manchester City ने गोलों की बारिश के साथ दर्ज की रोमांचक जीत

उत्तर-पूर्वी Sudan में सोने की खदान ढहने से 11 मजदूरों की मौत, 30 घायल