कोलकाता में नौ साल की लड़की से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2025

कोलकाता पुलिस ने शहर के मुचिपारा इलाके में नौ साल की बच्ची से कई बार बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 22 वर्षीय आरोपी ने अपनी पड़ोसी नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न किया है।

पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) व यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

अधिकारी ने बताया, “मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि आरोपी व्यक्ति ने चॉकलेट का लालच देकर उसकी नाबालिग बेटी का यौन उत्पीड़न किया।”

अधिकारी ने कहा कि महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि चार जून को और उससे पहले उसके घर पर कई बार अपराध किया गया।” उन्होंने बताया कि यह आरोप भी है कि आरोपी ने पीड़िता को इस बारे में किसी से बात करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री