14 साल की लड़की का बलात्कार कर उतारा मौत के घाट, शव को बोरियों के ढेर में छिपाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में 32 साल के एक व्यक्ति को 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने और उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सुनील के रूप में की गयी है और वह उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में नरेला के एक गांव की रहने वाली लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर 15 फरवरी को अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।

इसे भी पढ़ें: 52 साल के पिता और 25 साल के बेटे ने नाबालिग बेटी के साथ कई बार किया बलात्कार, सुनाई गई कठोर सजा

उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को उसी गांव में नेल पॉलिश की बोतलों के ढक्कन बनाने का व्यवसाय करने वाले राहुल राय नामक शख्स ने पुलिस को बताया कि वह झांसी गया था और वापस आकर जब उसने अपनी दुकान खोली तो उसके अंदर से दुर्गंध आ रही थी। राय ने पुलिस को बताया कि उसके साथ काम करने वाला सुनील नाम का कामगार भी लापता है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उस दुकान में छान बीन की , जहां बालिका का क्षत-विक्षत शव गाय के गोबर से बने उपलों से भरी बोरियों के ढेर के नीचे मिला। जांच के दौरान, राम सच्चे ऊर्फ सचिन नामक व्यक्ति को 20 फरवरी को गिरफ्तार किया गया, वह मुंबई भागने की फिराक में था। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में उसने बताया कि सुनील के साथ उसने 12 फरवरी को मेट्रो विहार में शराब पी और लड़की को बुलाने की योजना बनायी।

इसे भी पढ़ें: मुंह पर मास्क और हाथों में रूमाल, नौकरी के पहले दिन अस्पताल की दीवार पर लटका मिला लड़की का शव, रेप-हत्या की पुष्टि नहीं हुई

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने लड़की को फोन किया, और उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया तथा गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) बृजेंद्र कुमार यादव ने कहा कि बाद में पुलिस को सूचना मिली कि सुनील किसी से मिलने आएगा और उसके अनुसार जाल बिछाया गया। मंगलवार को आरोपी को देख पुलिस ने उसे रुकने को कहा लेकिन वह भागने लगा। डीसीपी ने कहा कि पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने पिस्तौल निकालकर पुलिस पर गोली चला दी। यादव ने कहा कि पुलिस ने भी गोली चलाई, एक गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सच्चे के साथ मिलकर बलात्कार करने और हत्या की बात स्वीकार की है।

प्रमुख खबरें

मसूरी के इस आलीशान होटल में शादी के बंधन में बंधेंगे कुलदीप यादव, कभी यहां भारतीयों की एंट्री पर था बैन

Mission Assam: PM Modi तीन शहरों में करेंगे रैली, Tea Garden वर्कर्स को देंगे जमीन का मालिकाना हक

Chennai में गहराया LPG Cylinder संकट, सप्लाई ठप होने से होटलों ने घोषित की Holiday

Top 10 Breaking News | 11 March 2026 | LPG Cylinder Shortage | Historic Supreme Court decision Harish Rana Case | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें