मसूरी के इस आलीशान होटल में शादी के बंधन में बंधेंगे कुलदीप यादव, कभी यहां भारतीयों की एंट्री पर था बैन

By Kusum | Mar 11, 2026

टीम इंडिया के बेहतरीन गेंदबाज कुलदीप यादव 14 मार्च को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी मसूरी के ऐतिहासिक और देश के पहले सेवॉय होटल में होगी। जिसके बाद सेवॉय होटल एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दरअसल, कुलदीप अपनी बचपन की दोस्त और गर्लफ्रेंड वंशिका के साथ ब्रिटिश दौर में बने इस प्रतिष्ठित होटल में फेरे लेंगे। होटल का स्टाफ इस हाई प्रोफाइल शादी को लेकर काफी एक्साइटेड है। करीब एक सदी से ज्यादा पुराने इस होटल का इतिहास बेहद दिलचस्प रहा है। कभी ऐसा समय भी था जब यहां भारतीयों की एंट्री पर बैन था। 

सेवॉय होटल अपनी भव्य वास्तुकला, पुराने ब्रिटिश दौर की झक और ऐतिहासिक महत्व के कारण आज भी खास माना जाता है। इस होटलमें कई बड़े राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां ठहर चुकी हैं। 

वहीं अब इस होटल कुलदीप यादव की शादी के कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। जिसे लेकर मसूरी में खासा उत्साह है। क्रिकेट प्रेमियों और स्थानीय लोगों के बीच इस शादी को लेकर चर्चा का माहौल है। पहाड़ों की खूबसूरत वादियों के बीच होने वाला ये समारोह सेवॉय होटल के इतिहास में एक और यादगार अध्याय जोड़ने जा रहा है।   

प्रमुख खबरें

SA Open: तेज हवाओं ने बिगाड़ा Diksha Dagar का खेल, टॉप-10 से फिसलकर 24वें स्थान पर पहुंचीं

Global Crisis में Reliance का मास्टरस्ट्रोक, नई Oil Supply रणनीति से कारोबार को दी मजबूती।

बाजार में बिकवाली का Tsunami, निवेशकों के पैसे डूबे, Expert ने बताए ये 3 Winning Stocks

Meta Layoffs: मार्क जुकरबर्ग के AI प्लान से संकट में 8000 Jobs, कर्मचारियों में नौकरी जाने का डर