आगरा में आठ वर्षीय बच्ची से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2024

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में आठ साल की बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची मंगलवार को स्कूल से लौटने के बाद पड़ोसी आजाद राठौर के घर पर बच्चों के साथ खेलने चली गई।

उन्होंने बताया कि आजाद राठौर बच्ची को अलग कमरे में ले गया जहां उसने नाबालिग के साथ बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के शरीर से खून बहने लगा तो उसने बच्ची को डरा-धमका दिया और फिर खुद ही बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचा।

उनके मुताबिक, अस्पताल में बच्ची ने महिला डॉक्टर को सारी घटना बता दी जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। इस संबंध में थाना ताजगंज के निरीक्षक जसवीर सिंह का कहना है कि आरोपी आजाद राठौर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का महा-इंतकाम! Oman के सलालाह पोर्ट पर ईरानी ड्रोन हमला, तेल के समंदर में लगी आग, अब अमेरिका करेगा हिसाब

West Asia Conflict | कतर में फंसे 500 से अधिक भारतीयों की वतन वापसी, दूतावास ने जारी की खतरनाक मलबे से बचने की चेतावनी

Andhra Pradesh Milk Tragedy | सफेद जहर का तांडव, रसोई तक पहुँचा मौत का दूध, 12 लोगों की मौत

Farooq Abdullah Attack | फारूक अब्दुल्ला के सिर पर तानी पिस्तौल, चली गोली! कांप उठा जम्मू-कश्मीर