By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2024
हरियाणा के नूंह में एक व्यक्ति के खिलाफ अपनी छह साल की बेटी के साथ कई बार बलात्कार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 22 नवंबर को दर्ज पुलिस शिकायत में आरोपी की पत्नी ने दावा किया कि बुलंदशहर में एक रिश्तेदार के घर से लौटने पर उसने एक कमरे से अपनी बेटी के रोने की आवाज सुनी।