Donald Trump का Europe को बड़ा झटका, Import होने वाली गाड़ियों पर लगेगा 25% Tariff

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह अगले सप्ताह यूरोपीय संघ (ईयू) से आयातित कारों एवं ट्रकों पर शुल्क बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर देंगे। इस कदम से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यूरोपीय संघ हमारे सहमत व्यापार समझौते का पालन नहीं कर रहा है। हालांकि उन्होंने अपने आरोपों का विस्तार से विवरण नहीं दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लेएन के बीच पिछले साल जुलाई में एक व्यापार समझौता हुआ था, जिसके तहत अधिकांश वस्तुओं पर 15 प्रतिशत शुल्क की सीमा तय की गई थी।

यूरोपीय संघ का कहना है कि इस द्विपक्षीय समझौते से यूरोपीय वाहन विनिर्माताओं को हर महीने 50 से 60 करोड़ यूरो की बचत हो सकती थी। आंकड़ों के अनुसार, 2024 में अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच वस्तुओं एवं सेवाओं का व्यापार 1.7 लाख करोड़ यूरो (करीब दो लाख करोड़ डॉलर) रहा, जो औसतन प्रतिदिन 4.6 अरब यूरो के बराबर है। यूरोपीय आयोग ने फरवरी में कहा था कि अमेरिका को समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करना चाहिए और शुल्क सीमा से अधिक बढ़ोतरी नहीं करनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

रूस से डीजल आयात पर Donald Trump का फैसला अवैध, US Lawmakers ने उठाए सवाल

Riyadh Airport Attack | रियाद एयरपोर्ट हमले में हैदराबाद के व्यक्ति की मौत, असदुद्दीन ओवैसी ने विदेश मंत्री से लगाई मदद की गुहार

ECI विवाद में CJI से मिलने का समय न मिलने के बाद विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च

Gurugram में 55000 करोड़ के संपत्ति सौदे जांच के दायरे में, एक ही PAN के इस्तेमाल से खुली गड़बड़ी