दिल्ली के बिजवासन में डेढ़ वर्षीय बच्ची से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2025

दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के बिजवासन इलाके में रविवार को एक व्यक्ति को अपने पड़ोसी की डेढ़ वर्षीय बेटी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, इस संबंध में कापसहेड़ा थाने में आज सुबह पीसीआर कॉल मिली।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ देर बाद कमरे से बच्ची के रोने की आवाजें आने लगीं जबकि दरवाजा भीतर से बंद था। उन्होंने कहा कि दरवाजा खोलने पर बच्ची निर्वस्त्र और खून से लथपथ पाई गई।

अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बागपत का रहने वाला आरोपी घटना के समय कथित तौर पर नशे की हालत में था। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि बच्ची को उसकी मां के साथ चिकित्सीय परिक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस टीम ने मौके से सबूत इकट्ठे किए।

अधिकारी ने कहा, ‘‘बलात्कार और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी हिरासत में है और जांच जारी है।’’अधिकारियों के अनुसार, आरोपी उसी मकान में किराएदार के तौर पर रह रहा था। उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Chess Olympiad: दिग्गज Harika Dronavalli टीम से बाहर, 19 वर्षीय Savitha Shri को मिला Team India में मौका

US Migration Policy: ट्रंप ने रद्द किए हजारों प्रवासियों के लाइसेंस, Freedom Hall पहल से बढ़ी हलचल

Tamil Nadu Budget पेश, TVK सरकार महिलाओं को देगी सोना, नवजात को अंगूठी और पशु

Rukhsar Ahmed: UK में जमानत पर रिहा पूर्व पाकिस्तानी मंत्री ने फिर जीता PoK चुनाव