तीन से सात साल की उम्र की तीन बच्चियों के साथ बलात्कार, 26 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2021

अहमदाबाद। गुजरात में गांधीनगर जिला पुलिस ने तीन से सात साल की उम्र की तीन बच्चियों से कथित तौर पर बलात्कार करने और दस दिनों के भीतर उनमें से एक की हत्या करने के आरोप में 26 वर्षीय एक मजदूर को सोमवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस महानिरीक्षक (गांधीनगर रेंज) अभय चुडासमा ने कहा कि हैरानी की बात यह है कि आरोपी विजय ठाकोर ने तीन साल की बच्ची की जान लेने के बाद उसका यौन उत्पीड़न किया। उन्होंने गांधीनगर में पत्रकारों से कहा, ‘‘आरोपी की विकृत मानसिकता है, शायद अश्लील सामग्री देखने की उसकी आदत के कारण ऐसा है। उसने अब तक 3, 5 और 7 साल की तीन नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार करने और उनमें से एक की हत्या करने की बात कबूल की है। उसे विस्तृत जांच के लिए 11 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।’’

इसे भी पढ़ें: बीजेपी नेता की सामने आई पीड़ा, ट्वीट कर जताया अपना दर्द

आईजीपी ने कहा, ‘‘उसने पांच साल की बच्ची और तीन साल की बच्ची के साथ भी दुष्कर्म करने की बात कबूल की है।’’ उन्होंने कहा कि ठाकोर ने तीन साल की बच्ची की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह बहुत ज्यादा चिल्ला रही थी। फिर उसने उसके साथ बलात्कार किया और उसके शव को पुलिया से फेंक दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। चुडासमा ने कहा कि आरोपी ने पांच साल की पीड़िता को नए कपड़े खरीदने का लालच देकर उसे फुसला लिया था। दूसरे मामले में, ठाकोर तीन साल की बच्ची की झोपड़ी में घुस गया, जब रात में सभी सो रहे थे और उसे ले गया। उन्होंने कहा, ‘‘पूछताछ में ठाकोर ने करीब दस दिन पहले इसी इलाके में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की बात कबूल की। उसने सबसे पहले लड़की का मोबाइल फोन छीन लिया और उसे अपने पीछे चलने के लिए मजबूर किया। इसके बाद उसने उसका अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। ठाकोर के आपराधिक अतीत के बारे में विस्तृत जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.