By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2025
बिहार की राजधानी पटना के शास्त्री नगर इलाके में पांच साल की एक बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पांच मई को पटना के बाहरी क्षेत्र शाहपुर में एक व्यक्ति ने तीन साल की बच्ची का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था। अधिकारियों ने कहा कि बच्ची को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गयाथा जहां उसकी उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।