केरल में रेलगाड़ी में छात्रा से अश्लील हरकत करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2023

कन्नूर/कासरगोड (केरल)। केरल में एक चलती रेलगाड़ी में एक महिला कॉलेज की छात्रा से कथित तौर पर अश्लील हरकत करने के लिए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना 31 जुलाई को कोयंबटूर-मंगलपुरम इंटर-सिटी एक्सप्रेस में उस समय हुई जब रेलगाड़ी कन्नूर जिले से गुजर रही थी। उसने बताया कि रेलगाड़ी के कासरगोड स्टेशन पहुंचने के बाद छात्रा की शिकायत के आधार पर कासरगोड रेलवे पुलिस ने उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।

इसे भी पढ़ें: Russo-Ukrainian War | रूसी ड्रोन ने यूक्रेन के ओडेसा इलाके में ड्रोन से हमला किया, बंदरगाह पर लगी आग

शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने छात्रा के सामने बैठकर अपने गुप्तांग को छुआतो छात्रा ने इसका कड़ा विरोध करने से पहले इस घटना की अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी अपनी सीट से उठकर चला गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब इसका वीडियो वायरल हो गया और मंगलवार को टीवी चैनलों पर भी प्रसारित किया गया।

प्रमुख खबरें

Gujarat Assembly में वंदे मातरम् पर विवाद, BJP ने Imran Khedawala पर कार्रवाई की मांग की

China के Qingdao बंदरगाह पर मालवाहक जहाज में भीषण आग, 25 लोगों की मौत

सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav बोले- UP की सभी 80 सीटें जीतने पर भी EVM का विरोध जारी रहेगा

Middle East Conflict से शेयर बाजार में हड़कंप, Crude Oil $100 पार होने से बढ़ी Inflation की चिंता