Uttar Pradesh के भदोही में जाली कागजात का इस्तेमाल करके तस्करों की जमानत लेने का आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2025

भदोही जिले में जाली दस्तावेज और झूठे हलफनामे जमा करके मादक पदार्थ तस्करों की जमानत लेने के आरोप में एक पेशेवर जमानतदार को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सुरियावां थाने के बहुता चकदही गांव के रहने वाले महेंद्र (48) के खिलाफ बुधवार को भारतीय न्याय संहिता के अलग-अलग प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया और रात के समय उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दारोगा सुरेश यादव गश्त के लिए गांव पहुंचे जहां स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि महेंद्र लंबे समय से तस्करों के लिए पेशेवर जमानतदार के तौर पर काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि थाने के जमानत रजिस्टर के सत्यापन के दौरान अधिकारियों को ऐसी जानकारी मिलीं जिनसे पता चला कि महेंद्र ने जिले के पांच अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार तस्करों की जमानत ली थी।

मांगलिक ने बताया कि महेंद्र ने बार-बार एक ही संपत्ति के दस्तावेजों का इस्तेमाल करके जाली शपथपत्र तैयार किये, जमीन के दस्तावेजों में हेराफेरी की और शातिर अपराधियों की रिहाई के लिए अदालत में जमानत दी। बाद में वे अपराधी फरार हो गए।

प्रमुख खबरें

नेटफ्लिक्स पर One Piece Season 2 की दस्तक! भारत में कब और कहाँ देखें, जानें पूरी कहानी और नए किरदार

Priyanka Chaturvedi का Modi सरकार पर हमला, बोलीं- बड़ी बातें बहुत हुईं, आम आदमी परेशान है

जिंदगी आपके बिना कैसे चलेगी... पिता को याद करके रिंकू सिंह ने किया भावुक पोस्ट

Basoda Puja 2026: शीतला अष्टमी पर क्यों नहीं जलता चूल्हा? Sheetala Mata पर क्यों चढ़ता है बासी भोजन, जाने पूजा विधि