बुरी आत्मा का साया हटाने के नाम पर लूटने वाला ठग गिरफ्तार, 301 ग्राम सोना बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2021

पालघर। महाराष्ट्र के ठाणे जिले से पुलिस ने एक ठग को गिरफ्तार किया है जो कथित तौर पर धर्म के नाम पर महिलाओं समेत कई लोगों को चूना लगा चुका है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि बुरी आत्मा का साया हटाने के नाम पर आरोपी लोगों को ठगता था।

इसे भी पढ़ें: भाजपा सरकार ने हार से घबरा कर पेट्रोल- डीज़ल के दाम तो कम कर दिए--दीपक शर्मा

आरोपी ठाणे जिले के मीरा रोड का निवासी है। उसने महिलाओं से पैसे और आभूषण लिए और भाग गया।” पाटिल ने बताया कि इसके बाद पीड़ित पुलिस के पास पहुंचे और आरोपी के विरुद्ध मानिकपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि सलमानी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने कहा कि पूछताछ में पता चला कि सलमानी ने पिछले चार साल के दौरान वसई, विरार, ठाणे, मुंबई, नवी मुंबई और गुजरात के वापी में कई लोगों को ठगा है। पुलिस ने उसके पास से 301 ग्राम सोना बरामद किया जिसकी कीमत 12.05 लाख रुपये बताई जा रही है।

प्रमुख खबरें

Mumbai में Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 600 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा