बेंगलुरु में 384 करोड़ रुपये के क्रिप्टो धोखाधड़ी मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2025

कर्नाटक के बेंगलुरु में 384 करोड़ रुपये की कथित साइबर धोखाधड़ी के सिलसिले में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। आरोपी ने क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग मंच के जरिए धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद इन संपत्तियों को छह अन्य अज्ञात वॉलेट में स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कंपनी के कर्मचारी राहुल अग्रवाल के रूप में हुई है और उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है।

प्राथमिकी में सिंह ने कहा कि कंपनी की आंतरिक जांच से पता चला कि अग्रवाल के लैपटॉप के साथ छेड़छाड़ की गई थी। पूछताछ के दौरान अग्रवाल ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वह पिछले एक साल से अंशकालिक नौकरी कर रहा था, जिससे उसने लगभग 15 लाख रुपये कमाए थे।

सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया, ‘‘संदेह है कि उन्होंने (अग्रवाल ने) अज्ञात आरोपियों के साथ मिलकर हैकिंग को अंजाम दिया होगा।’’ शिकायत के आधार पर 22 जुलाई को व्हाइटफील्ड सीईएन पुलिस थाने में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है