ट्रेन में बम की धमकी देने वाला Mohammad Sharik Lucknow से गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 13, 2026

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और सर्विलांस प्रकोष्ठ की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने और ट्रेन में विस्फोट की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अयोध्या जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंसार नगर निवासी मोहम्मद शारिक (28) के रूप में हुई है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, शारिक पर लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में हाथ से लिखे ऐसे संदेश चिपकाने का आरोप है, जिनमें सांप्रदायिक टिप्पणियां की गई थीं और ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जीआरपी के मुताबिक, आरोपी को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या आठ और नौ के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि 11 नवंबर को वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी (ट्रेन संख्या 14225/26) के दो सामान्य डिब्बों के शौचालयों की खिड़कियों और शीशों के पीछे हाथ से लिखे नोट चिपकाए गए थे, जिनमें आपत्तिजनक टिप्पणियां थीं।

पुलिस के मुताबिक, इनका उद्देश्य धार्मिक और सांप्रदायिक नफरत फैलाना था और इन नोट में ट्रेन में विस्फोट करने की धमकी भी दी गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जीआरपी के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने ये संदेश एक महिला को बदनाम करने और परेशान करने के इरादे से चिपकाए थे।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दावा किया कि महिला के साथ उसका प्रेम संबंध था लेकिन बाद में वह उसे छोड़कर चली गई थी।

प्रमुख खबरें

WHO रिपोर्ट में भारत की बड़ी उपलब्धि, JP Nadda बोले- TB से मौतों में आई 38 फीसदी की गिरावट

Revanth Reddy सूखे से राहत के लिए 15 नवंबर को PM Modi से मांगेंगे वित्तीय मदद

PM Narendra Modi ने Mysuru में किया पहले LED डोम तारामंडल का उद्घाटन

Beauty Tips: मिठाई खाने से मुंहासे होते हैं? दिवाली के बाद स्किन ब्रेकआउट का सच