बंगाल में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, परिवार ने एसआईआर के डर को बताया घटना का जिम्मेदार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2025

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बृहस्पतिवार को 52 वर्षीय एक व्यक्ति का शव उसके घर के पास एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि मृतक के परिवार ने दावा किया कि वह विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से नाम बाहर होने के डर से मानसिक तनाव में था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान तारक साहा के रूप में हुई है, जो बेरहामपुर नगर पालिका के अंतर्गत उत्तरपाड़ा क्षेत्र के गांधी कॉलोनी का निवासी था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘साहा का शव उनके आवास के पास एक पेड़ से लटका हुआ मिला। परिवार के सदस्यों के अनुसार, जब साहा को पता चला कि उनका नाम 2002 की मतदाता सूची में नहीं है, तो वह चिंतित हो गए थे। साहा इसलिए चिंतित थे क्योंकि उनके पास खुद को असली मतदाता साबित करने के लिए कोई पुराना दस्तावेज नहीं था।’’

पश्चिम बंगाल में 23 वर्षों के अंतराल के बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) किया जा रहा है। राज्य में पिछली एसआईआर 2002 में हुई थी। अधिकारी ने बताया कि अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार, एसआईआर की घोषणा के बाद से, पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से नाम कट जाने के डर से कई लोगों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Maharshi Dayanand Saraswati Jayanti 2026: Back to Vedas का नारा देने वाले Maharshi Dayanand की जयंती, जानें क्या था उनका Real Message

Roger Federer के लिए फैन्स की दीवानगी , Hall of Fame समारोह के 4500 टिकट 2 मिनट में Sold Out

T20 World Cup: USA से मिले सबक के बाद बदला Team India का गेम प्लान, Suryakumar-Tilak पर नई जिम्मेदारी

Rohit Shetty Firing Case | शहर में दहशत फैलाना था मकसद, आरोपियों पर लगा MCOCA, 17 फरवरी तक पुलिस हिरासत