By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2026
बांदा जिले की नरैनी कोतवाली क्षेत्र के जंगल से पुलिस ने शनिवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। नरैनी के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कृष्ण कांत त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने नरैनी कोतवाली क्षेत्र के जमवारा गांव के जंगल से शनिवार को 45 साल के व्यक्ति का शव बरामद किया जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है।