फरीदाबाद में व्यक्ति ने चार बच्चों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2025

हरियाणा के फरीदाबाद में मंगलवार को 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से विवाद के बाद चार बच्चों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बिहार के रहने वाले मनोज महतो (45) की उसकी पत्नी प्रिया से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी।

लोको पायलट ने दूर से कई बार हॉर्न बजाया, लेकिन महतो ट्रैक से नहीं हटा। ट्रेन के नजदीक आते ही वह अपने चार बच्चों पवन (10), करु (9), मुरली (5) और छोटू (3)के साथ ट्रेन के सामने कूद गया। यह घटना अपराह्न करीब 12 बजकर 55 मिनट पर घटी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को ट्रैक से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

प्रमुख खबरें

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज

Mercedes S-Class Hybrid की भारत में धमाकेदार एंट्री, कीमत 2.20 करोड़, जानें दमदार Features

Salesforce ने खेला AI पर बड़ा दांव, Fin के अधिग्रहण से Agentforce Platform होगा और भी स्मार्ट।

England vs New Zealand: जोफ्रा आर्चर की वापसी से मजबूत हुई टीम, दो खिलाड़ी करेंगे Test डेब्यू