महिला से बलात्कार के दोषी को 10 साल कैद की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2023

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले की एक विशेष अदालत ने एक महिला के साथ बलात्कार का दोषी पाए गए एक व्यक्ति को बुधवार को दस साल की कैद और जुर्माने की सजा सुनाई।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) सुशील सिंह ने बताया कि अभियोजन एवं बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (पॉक्सो) के न्यायाधीश विनीत नारायण पांडेय की अदालत ने एक महिला के साथ बलात्कार करने का दोषी पाए जाने पर बुधवार को जगन यादव नामक व्यक्ति को दस साल के कैद की सजा सुनाई।

उन्होंने बताया कि अदालत ने दोषी के खिलाफ 22 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। उन्होंने बताया कि बलात्कार की यह घटना सदर कर्वी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 10 जुलाई 2017 को घटित हुई थी।

पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उसी के गांव के रहने वाले जगन यादव ने उसे घर में अकेला पाकर उससे बलात्कार किया था। सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 18 अगस्त 2017 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था।

प्रमुख खबरें

लाखों लोगों के सामने हिंदुओं को लेकर तारिक रहमान ने किया ऐसा ऐलान, कट्टरपंथी हैरान!

Leo Horoscope 2026: सिंह राशि वाले जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2026? यहाँ पढ़ें वार्षिक राशिफल

हताशा का दौर खत्म, Gen-Z के लिए अवसरों की भरमार, PM मोदी ने युवाओं को किया सशक्त

6000 सैनिक, RDX, तोप, टैंक से होगा हमला, TTP ने पाकिस्तान के पुख्ता इलाज का पूरा रोडमैप कर लिया तैयार