मऊ में पुल से टकराने के बाद कार नाले में गिरी, युवक की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2025

मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार पुल से टकराने के बाद नाले में गिर गई जिससे कार चला रहे एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह हादसा हलधरपुर थाना क्षेत्र में रतनपुरा के खोहियापुर नाला पर बने पुल पर शुक्रवार की आधी रात के बाद हुआ। मृतक की पहचान रतनपुरा प्रखंड के नगवा गांव निवासी शेखर सिंह (21) के रूप में हुई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कार की गति इतनी तेज थी कि वह पुल से टकराकर हवा में उछलते हुए नाले में जा गिरी। शेखर सिंह रतनपुरा में एक बारात के कुछ लोगों को छोड़ने के बाद अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

हलधहरपुर के थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि कार (मारुति वैगनआर) तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई और नीचे नाले में गिर गई जिससे कार चला रहे युवक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

IYC अध्यक्ष की Arrest पर भड़के Rahul Gandhi, बोले- यह तानाशाही है, हम अपने बब्बर शेरों के साथ खड़े हैं

Holashtak Alert: 8 दिन भूलकर भी न करें ये काम, अशुभ ग्रहों का पड़ेगा बुरा प्रभाव

SU-57 फाइटर जेट ले लो...एक से बढ़कर एक हथियारोें से भारत को लैस करने की तैयारी में पुतिन

Love Horoscope For 24 February 2026 | आज का प्रेम राशिफल 24 फरवरी | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन