बलरामपुर में ‘वन्य जीव’ के हमले में व्यक्ति की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2025

 उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के सोहेलवा वनक्षेत्र के भाभांर रेंज में किसी वन्य जीव के संदिग्ध हमले में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। तुलसीपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार ने बुधवार को बताया कि पीड़ित की पहचान पिपरा सड़वा गांव निवासी विकाई लाल गौतम (45) के तौर पर हुई है और वह गांव के पास स्थित जंगल की तरफ गए थे।

पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभागीय वनाधिकारी गौरव गर्ग ने बुधवार को बताया प्रथम दृष्टया एक तेंदुए के हमले से मौत होने की आशंका है।

उन्होंने कहा, ‘‘जानवर का पता लगाने के लिए तीन टीम तैनात की गई हैं और इलाके में कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से वन क्षेत्रों में प्रवेश नहीं करने का आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि वन कर्मचारियों को भी निर्देश दिया गया है कि वे शाम के बाद किसी को भी जंगल में प्रवेश करने से रोकें।

घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक राकेश यादव ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि मृतक का परिवार बहुत गरीब परिवार है और उनकी खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाय।

प्रमुख खबरें

West Bengal Election: BJP का बड़ा दांव, RG Kar पीड़िता की मां को टिकट देकर महिला सुरक्षा पर TMC को घेरा

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?

Vande Bharat में खाने में शिकायत पर Indian Railways का सख्त एक्शन, IRCTC और वेंडर पर ठोका जुर्माना

IPL 2026: RCB को नया मालिक मिलने के साथ बदलेगा नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया ये जवाब