ओमीक्रोन वेरिएंट से शख्स की हुई मौत, अमेरिका में आया पहला मौत का मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2021

वाशिंगटन।अमेरिका के टेक्सास राज्य में कोरोना वायरस के नए ओमीक्रोन स्वरूप से एक मरीज की मौत हो गयी, जो देश में संक्रमण के इस स्वरूप से मौत का पहला मामला है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हैरिस काउंटी पब्लिक हेल्थ द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, अमेरिका के टेक्सास राज्य में 50 वर्ष के आसपास के एक व्यक्ति की मौत हुई है। उसने टीके की खुराक नहीं ली थी और वह पहले भी कोविड-19 से संक्रमित हो चुका था।

इसे भी पढ़ें: उत्तरी कैलिफोर्निया में 6.2 तीव्रता का भूकंप; कोई सुनामी या बड़ी क्षति नहीं

सीएनएन की खबर के मुताबिक, यह मामला अमेरिका में ओमीक्रोन से संबंधित मौत का पहला मामला है। विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘टीके की खुराक न लेने और खराब स्वास्थ्य के कारण इस व्यक्ति के कोविड-19 से गंभीर रूप से बीमार पड़ने का अत्यधिक खतरा था।’’ काउंटी की न्यायाधीश लीना हिडाल्गो ने सोमवार को मौत की जानकारी दी।

प्रमुख खबरें

Onextel के खिलाफ याचिका Karix Mobile को पड़ी भारी, Supreme Court ने लगाया ₹50,000 जुर्माना

बिहार: जहाँ अब उद्योगों की चिमनियाँ उम्मीद की नई कहानी लिख रही हैं

Constitution Day पर CM Revanth Reddy बोले, Congress ने अहिंसा से देश को आजादी और संविधान दिया

IRCTC Scam में Lalu Prasad की याचिकाएं खारिज, BJP बोली- बेनकाब हुआ राजनीतिक साजिश का दावा