Uttar Pradesh में गोवध कानून के तहत आरोपों का सामना कर रहा व्यक्ति महाराष्ट्र में गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2024

उत्तर प्रदेश में गोवध कानून के तहत कई अपराधों में वांछित 25 वर्षीय आरोपी को महाराष्ट्र के ठाणे जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिलीप पाटिल ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी समीर तुफैल कुरेशी ठाणे के मुंब्रा इलाके में छिपा हुआ है और उन्होंने यहां अपने समकक्षों से मदद मांगी।

आरोपी पर 50,000 रुपये का इनाम है। लखनऊ से विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की टीम आरोपी की तलाश में ठाणे आई। उन्होंने कहा, स्थानीय अपराध शाखा के अधिकारियों की मदद से उन्होंने आरोपी को मुंब्रा के शिमला पार्क इलाके की एक दुकान में खोजा और मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को उत्तर प्रदेश ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी पर गोवध कानून और शस्त्र अधिनियम के तहत आठ मामले दर्ज हैं।

प्रमुख खबरें

योगी बोले: राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल अटल जी की विरासत को अमर रखेगा; PM मोदी आज करेंगे उद्घाटन

चंद्रशेखर का बड़ा आरोप: केरल में 10 साल से भ्रष्टाचार कर रहे विजयन

पलाश मुच्छल से शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना ने कपिल शर्मा शो में हिस्सा नहीं लिया, फैंस ने क्रिकेटर को किया मिस

पीएम मोदी का ओलंपिक सपना: 2036 में युवा लाएंगे मेडल, खेल महोत्सव बनेगा प्रतिभा का मंच