Pakistan के कराची में हिंदू मंदिर से आभूषणों की चोरी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2026

पाकिस्तान के कराची में एक हिंदू मंदिर से सोना और अन्य आभूषण चोरी होने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एएसपी फैज सामू ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के पास से सोना, अन्य आभूषण और कलाकृतियां बरामद की हैं। सामू ने कहा, ‘‘उसने शहर के कुछ अन्य छोटे मंदिरों में भी चोरी करने की बात स्वीकार की है।’’

मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को हुई चोरी के तुरंत बाद पाकिस्तान हिंदू परिषद ने शिकायत दर्ज कराई और मामले को उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

मंदिर के न्यासी मंगल दास ने कहा कि धोली खाटा क्षेत्र में कम से कम तीन बहुत ही प्राचीन मंदिर हैं। उन्होंने कहा, ‘‘श्रद्धालु इन मंदिरों में, विशेषकर लक्ष्मी नारायण मंदिर, हनुमान मंदिर और माता मंदिर में निधि (धनराशि) और चढ़ावा देना जारी रखे हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Womens Asia Cup 2026 | BCCI का बड़ा फैसला, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी

G20 Energy Meet के लिए Houston पहुंचे Manohar Lal, भारतीय प्रवासियों के योगदान को सराहा

Teej 2026: अखंड सौभाग्य और सुयोग्य वर के लिए 14 सितंबर को रखा जा रहा Hartalika Teej का निर्जला व्रत

Archery World Cup Final: धीरज बोम्मादेवरा ने रचा इतिहास, मेक्सिको में जीता ऐतिहासिक Gold Medal