Prabhasakshi NewsRoom: Muzaffarnagar की इमराना के मन में इतना गुस्सा था कि चार टाइम बम बनाने का ऑर्डर दे दिया, UP STF ने सबको धर दबोचा

By नीरज कुमार दुबे | Feb 19, 2024

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। दरअसल इमराना नाम की महिला के मन में इतना गुस्सा भरा हुआ था कि उसने कुछ टाइम बम बनाने का ऑर्डर दे दिया था ताकि यदि आगे से कोई दंगा या झगड़ा हो तो वह जवाब दे सके। चार टाइम बमों का ऑर्डर इमराना को मिलता उससे पहले ही यूपी एसटीएफ ने सभी को धर दबोचा। देखा जाये तो बमों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश पुलिस की एक बड़ी कामयाबी तो है ही लेकिन साथ ही यह इस बात की जरूरत पर भी बल देती है कि लगातार सतर्क निगाह बनाये रखनी होगी।

इसे भी पढ़ें: जिन जरूरतमंदों को पक्का मकान नहीं मिला, उन्हें आवास सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी : CM Yogi

यूपी एसटीएफ ने रविवार को लखनऊ में एक बयान जारी कर बताया कि उसकी मेरठ इकाई की एक टीम ने खुफिया जानकारी के बाद शनिवार शाम मुजफ्फरनगर जिले की निवासी इमराना को गिरफ्तार किया। यूपी एसटीएफ के बयान के मुताबिक इमराना जावेद को लंबे समय से जानती थी और उसने ही उसे बम बनाने के लिए कहा था। जावेद को तब गिरफ्तार किया गया जब वह इमराना को चार बम सौंपने जा रहा था। बताया जा रहा है कि इमराना ने एसटीएफ अधिकारियों को बताया है कि 2013 में मुजफ्फरनगर सांप्रदायिक दंगों में उसका घर जला दिया गया था और इस बात को लेकर उसमें खासी नाराजगी थी। उसने जावेद से मुलाकात कर कुछ बम बनवाये थे ताकि आगे कोई झगड़ा या दंगा हो तो वे उसमें 'काम' आयेंगे।

इमराना ने बताया कि जावेद मीरापुर से अपने जानने वाले के पास से बारूद लाकर बम बनाता है। उसने यह भी कुबूल किया कि उसने पहले भी अपने घर पर ऐसे बम रखे थे, जिन्हें बाद में उसने अन्य लोगों को सौंप दिया था। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जावेद के पास से बरामद किए गए चारों बोतल बम ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी)’ थे। उन बोतलों में गन पाउडर-999, लोहे के छर्रे, रुई, पीओपी आदि भरे हुए थे। बोतल बम बनाने के संबंध में पूछताछ करने पर जावेद ने बताया कि उसने अपने पटाखा बनाने वाले चाचा अर्शी के यहां बारूद और बोतल बम बनाना सीखा था और कुछ जानकारी उसने यूट्यूब और इंटरनेट के जरिए हासिल की थी।

प्रमुख खबरें

Online Safety: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख साफ, केंद्र सरकार लेगी फैसला

CBI ने 10 साल बाद दबोचा Proclaimed Offender Jitendra Pathak, संसद में नौकरी के नाम पर की थी Fraud

हर कार मालिक के लिए जरूरी खबर! इन अनिवार्य फीचर्स के बिना सड़क पर निकलना पड़ सकता है महंगा

Delhi Women Safety: पिंक बसों में तैनात होंगे सुरक्षाकर्मी, LG ने शिष्टाचार स्क्वाड को दिए कड़े निर्देश