यूपी के बलरामपुर में पीपीई किट पहने शख्स ने नदी में फेंका शव, कैमरे में कैद हुई घटना

By निधि अविनाश | May 30, 2021

पीपीई सूट पहने एक शख्स को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में एक पुल से राप्ती नदी में एक शव फेंकते देखा गया। बता दें कि यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में बलरामपुर के कोतवाली इलाके में दो लोगों के शव को नदी में फेंकते हुए दिखाया गया है। उनमें से एक पीपीई सूट पहने नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें: सेंट्रल विस्टा के काम को रोकने की याचिका पर सोमवार को फैसला सुनाएगा दिल्ली HC

बलरामपुर सीएमओ ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार, प्रेमनाथ का शव अंतिम संस्कार के लिए उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया। लेकिन, प्रेमनाथ के रिश्तेदारों ने उसके शव को नदी में फेंक दिया।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है। यह घटना बिहार और उत्तर प्रदेश में नदियों में तैरते हुए कई शवों के देखे जाने के बमुश्किल दो सप्ताह बाद आई है, जिससे देश भर में आक्रोश फैल गया था।

प्रमुख खबरें

भारत सरकार की बड़ी एडवाइजरी जारी, नागरिकों को ईरान की गैर-जरूरी यात्रा न करने की सलाह | Check Advisory

Gautam Adani AGM 2026 | इंफ्रास्ट्रक्चर में ₹1.5 लाख करोड़ का रिकॉर्ड निवेश देश-निर्माण के प्रति हमारा भरोसा - गौतम अडानी

भीषण गर्मी में AC को देगा टक्कर, ये Cooler Buying Guide बचाएगी आपके हजारों रुपये

Love Horoscope For 24 June 2026 | आज का प्रेम राशिफल 24 जून 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन