दिल्ली: वायलेट लाइन पर मूलचंद स्टेशन पर मेट्रो के सामने कूदा शख्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन के मूलचंद स्टेशन पर 50 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन के आगे कूद गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना बृहस्पतिवार को हुई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शाम पांच बजकर चार मिनट पर पुलिस को सूचना मिली कि मूलचंद मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति घायल हो गया है। उन्होंने बताया कि जैसी ही ट्रेन प्लेटफॉर्म संख्या एक पर पहुंची, व्यक्ति उसके आगे कूद गया। व्यक्ति की पहचान महेंद्र के रूप में की गई है।

इसे भी पढ़ें: अहमदाबाद में जगन्नाथ रथयात्रा शुरू, CM भूपेंद्र पटेल ने सुनहरी झाड़ू से साफ की सड़क

पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने कहा कि वह अभी अपना बयान देने की हालत में नहीं है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बृहस्पतिवार शाम को यात्रियों को सतर्क करते हुए ट्वीट किया था, ‘‘एक यात्री के मूलचंद स्टेशन की पटरियों पर पाए जाने के कारण कश्मीरी गेट से बदरपुर बॉर्डर तक की सेवाओं में विलंब। अन्य सभी लाइन पर सेवाएं सामान्य। दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन दिल्ली में कश्मीरी गेट और हरियाणा में राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) को जोड़ती है।

प्रमुख खबरें

बिहार से ही उठा था जातीय जनगणना का मुद्दा, अब चुनावी प्रचार में यहीं नहीं हो रही इसकी चर्चा

बाबा साहेब आंबेडकर के सपनों को पूरा कर रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी : Baby Rani Maurya

Salman Khan Case में आरोपी की मौत पर संजय राउत का बड़ा बयान, पूरा मामला रहस्यपूर्ण, जब सरकार बदलेगी तो...

कर्नाटक में विधान परिषद की छह सीट के लिए तीन जून को चुनाव