Maharashtra के यावल अभयारण्य से Madhya Pradesh के खरगोन परिक्षेत्र में आए बाघ के हमले में व्यक्ति की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2023

महाराष्ट्र के यावल अभयारण्य से मध्यप्रदेश के खरगोन वन मंडल क्षेत्र के चिरिया वन परिक्षेत्र में आये एक बाघ के हमले में घायल हुए व्यक्ति की इलाज के लिए इंदौर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। एक वन अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। वन अधिकारी ने कहा कि यह घटना बुधवार शाम खुशियाली गांव में उस समय हुई, जब बाघ महाराष्ट्र के जलगांव जिले में स्थित यावल वन्यजीव अभयारण्य से मध्य प्रदेश में आ गया।

उन्होंने कहा कि बाघ को वापस महाराष्ट्र में अपने क्षेत्र में वापस भेजने के प्रयास निरर्थक साबित हुए। उन्होंने कहा, चिरिया रेंज में प्रवेश करने के बाद, बाघ ने एक जानवर का शिकार किया और वह आराम करना चाहता था।’’ उन्होंने बताया, बाघ की उपस्थिति की सूचना पाकर ग्रामीणों ने उसे परेशान करना शुरू किया और इसके चलते वह उत्तर पूर्वी क्षेत्र में 10-12 किलोमीटर चलने के बाद दक्षिण दिशा की ओर लौटा और खुशियाली गांव में एक छोटे से खेत में करीब चार घंटे तक बैठा रहा।

वास्केल ने बताया कि इसी दौरान किसी ग्रामीण ने उसकी पूंछ के समीप डंडे से जमीन को ठोका, जिसके चलते वह आक्रामक होकर उन पर झपट पड़ा और एक व्यक्ति को घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि वन विभाग के कर्मियों को तैनात कर इस बाघ के गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। इसके अलावा, ग्रामीणों को सचेत कर जंगल न जाने और बाघ को परेशान न करने की अपील की गई है।

प्रमुख खबरें

Surya Gochar 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से बदलेगा 3 राशियों का भाग्य, Career और Business में मिलेगा जबरदस्त लाभ

पुतिन के गले लगने से पहले मोदी का बड़ा खेल, फिर गाड़ी में साथ निकले दोनों, अब होगा तांडव

Mecca Defence Alliance की पहली बैठक में हुए बड़े फैसले, Pakistan को मिली अहम जिम्मेदारी, भारत पर इसका क्या होगा असर?

Badshah-Esha Rikhi Divorce | शादी की तस्वीरें वायरल होने के 5 महीने बाद अलग हुए बादशाह और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी