Revanth Reddy ने अंतरराज्यीय अपराधों पर लगाम के लिए पुलिस समन्वय पर दिया जोर

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 23, 2026

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने सीमा पार होने वाले अपराधों से निपटने के लिए शुक्रवार को विभिन्न राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय का आह्वान किया। यहां दक्षिण क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति (एसआरपीसीसी) के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों, साइबर अपराध और अन्य अपराधों से निपटने के लिए तेलंगाना सरकार द्वारा शुरू किए गए सुधारों के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। उन्होंने कहा, “आज कोई भी राज्य केवल अपने प्रयासों से अपराधों से मुक्त नहीं हो सकता।

राज्य सरकार द्वारा किए गए सुधारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हैदराबाद कोर शहरी क्षेत्र में तीन पुलिस आयुक्तालय-हैदराबाद, साइबराबाद और मल्काजगिरि बनाए गए हैं। रेड्डी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना को नक्सलवाद से मुक्त करने के लिए राज्य के पुलिस अधिकारियों को बधाई दी थी। उन्होंने कहा कि हैदराबाद यातायात पुलिस में ट्रैफिक सहायक के रूप में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की भर्ती करने वाला तेलंगाना देश का पहला राज्य है।

प्रमुख खबरें

DK Shivakumar बोले Congress ने लोकतंत्र दिया तभी PM Modi आज शीर्ष पद पर हैं

22 राज्यों के 5,000 से अधिक महिला पुरुष धावकों के जुटने की उम्मीद, चार लाख रुपये से अधिक की नक़द पुरस्कार राशि

Manoj Sinha ने Srinagar में 2011 बैच के IFS अधिकारियों से की मुलाकात

प्यार की तलाश या मौत का खेल? Harshvardhan Rane की Silaa में मिलेगा रोमांस और जबरदस्त एक्शन, पोस्टर जारी